SPHO Shine Pratibha Hindi Olympiad Exam

SPHO, छात्रों को आसानी से हिंदी भाषा को समझने और आत्मविश्वास के साथ इसका प्रयोग करने के लिए तैयार करता है। SPHO का उद्देश्य हिंदी भाषा और इसके प्रयोग को बढ़ावा देना है। आज वर्तमान पीढ़ी में हिंदी भाषा के लिए रुझान कम नजर आ रहा है। इंटरनेट पर हिंदी सामग्री इतनी तेजी से बढ़ रही है कि ‘गूगल’ भी अब हिंदी में अपनी सेवाओं को प्रदान करने व इन सेवाओं को हिंदी में अनुकूलित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

Download All Shine Olympiad Question Papers Here

SPHO Shine Pratibha Hindi Olympiad Exam Sample Question Paper

SPHO Class 6 Sample Questions

Q.1 सबसे छोटी ध्वनि क्या कहलाती है?
a. वर्ण
b. शब्द
c. वाक्य
d. क्रिया

Q.2 इनमें से कौन-सा कथन असत्य है?
a. ‘क्ष’ संयुक्त व्यंजन है।
b. ‘त’ ओष्ठ्य व्यंजन है
c. ‘फ’ ओष्ठ्य व्यंजन है।
d. ‘श’ उष्म व्यंजन है।

Q.3 जिनके उच्चारण में हृस्व से तिगुना समय लगता हैं उन्हें कैसा स्वर कहते हैं ?
a. दीर्घ
b.प्लुत
c. हृस्व
d. उपरोक्त सभी

Q.4 निम्न शब्दों में किस पर अनुनासिक का चिह्न लगा है?
a. मंगल
b. दाँत
c. अंक
d. रंग

Q.5 मानक अंक 5 को देवनागरी अंक में कैसे लिखेंगे?
a. ०
b. ३
c. ६
d.५

Q.6 भाषा शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के कौन से धातु से हुई है?
a.गम्
b. क्रिया
c. पठ्
d.भाष्

SPHO Class 7 Sample Questions

Q.1 निम्नलिखित में कौन ‘ऐ’ वर्ण की मात्रा है?
a. े
b. ो
c. ौ
d. इनमें से कोई नहीं

Q.2 किस स्वर की कोई मात्रा नही होती है?
a. ए
b. ऋ
c. ऐ
d. अ

Q.3 निम्न में से ‘यौगिक’ शब्द कौन है?
a. लम्बोदर
b.पंकज
c. दल
d. देवालय

Q.4 निम्नलिखित में से किसका प्रयोग सदा बहुवचन में होता है?
a. दर्शन
b. दवा
c. वधू
d. नदी

Q.5 निम्न में ‘निश्चयवाचक’ सर्वनाम कौन है?
a. यह
b.क्या
c. कोई
d.आप

Q.6 निम्न में जातिवाचक संज्ञा कौन है?
a.हाथी
b. लोमड़ी
c. जानवर
d.उपरोक्त सभी

SPHO Class 8 Sample Questions

Q.1 निम्न में कौन ‘अयोगवाह’ वर्ण हैं?
a. ड, ढ
b.क्ष, त्र, ज्ञ, श्र
c. अं, अ:
d. य, र, ल, व

Q.2 निम्न में से ‘नासिक्य’ व्यंजन कौन है/हैं?
a. ङ
b. ञ
c. ण
d. उपरोक्त सभी

Q.3 ‘गज’ और ‘इन्द्र’ को मिलाकर बनने वाला शब्द कौन है?
a. गजद
b.गजेन्द्र
c. गजेंन्द्र
d. गजेन्द

Q.4 निम्नलिखित में शुद्ध शब्द कौन है?
a. परलौकिक
b. पारलोकिक
c. पारलौकिक
d. परलौकीक

Q.5 ‘चतुराई’ शब्द में क्या प्रत्यय क्या है?
a. च
b.राई
c.आई
d.ई

Q.6 ‘अभ्यास’ में कौन-सा उपसर्ग है?
a.अभि
b. आ
c. अभ
d.भास

SPHO Class 9 Sample Questions

Q.1 निम्नलिखित में कौन सा कथन गलत है ?
a. सभी स्वरों की मात्राएं भी होती हैं।
b. व्यंजन को स्वर के बिना लिखना संभव नहीं है।
c. अनुस्वार और अनुनासिक स्वर एवं व्यंजन के बीच की ध्वनि है।
d. व्यंजनों के पाँचो वर्गों के पंचम वर्ण अनुनासिक होते हैं।

Q.2 नीचे शब्दों के चार समूह शब्दकोष क्रम में लिखे गए हैं। कौन-सा समूह सही है?
a. क्लेश, कंस, काल, कुल, केलि
b. तांबूल, ताज, तीर, तृण, त्राण
c. पाँत, पंक, पोखर, प्रेम, पहल
d. दामिनी, द्विज, देश, दोप, द्वैत

Q.3 निम्नलिखित शब्दों में कौन विशेषण से बनी भाववाचक संज्ञा है?
a. अच्छाई
b. सिंचाई
c. मानवता
d. श्वेतिमा

Q.4 ‘चतुरानन’ है‒
a. द्वन्द्व समास
b. बहुव्रीहि समास
c. अव्ययीभाव समास
d. नन् समास

Q.5 अधीश में कौन-सा उपसर्ग है?
a. अति
b. अधि
c. अ
d. अनु

Q.6 निम्नलिखित में कौन ‘अग्नि’ का पर्यायवाची नहीं है?
a. रोहिताश्व
b. हव्यवाहन
c. धनंजय
d. तिमिर

SPHO Class 10 Sample Questions

Q.1 निम्नलिखित में से कौन सा वर्ण विग्रह गलत है?
a. श्रुति ष् र उ त इ
b. गृह ग् ऋ ह
c. प्रकट प र् क ट
d. ग्रह ग् र ह

Q.2 निम्नलिखित संख्याओं में कौन-सी संख्या गलत लिखी है?
a. पांच
b. ग्यारह
c. सत्रह
d. तेहरा

Q.3 निम्नलिखित में कौन-सा शब्द विशेषण है ?
a. सौंदर्य
b. वृक्ष
c. बेकारी
d. फुफेरा

Q.4 निम्न में से कौन ‘मानव’ शब्द का विशेषण होगा?
a. मनुष्य
b. मानवता
c. मानवीयकरण
d. मानवीय

Q.5 धर्माधर्म में कौन-सा समास है?
a. द्वन्द्व
b. द्विगु
c. तत्पुरुष
d. कर्मधारय

Q.6 दुपट्‌टा शब्द में कौन-सा समास है?
a. द्विगु
b. द्वन्द्व
c. अव्ययीभाव
d. तत्पुरुष

SPHO Class 11 Sample Questions

Q.1 व्यंजना शक्ति का कार्य क्या है?
a. मूल अर्थ को व्यक्त करना
b. प्रयोजन को व्यक्त करना
c. मुख्यार्थ की व्याख्या करना
d. मुख्यार्थ में छिपे अकथित अर्थ को व्यक्त करना

Q.2 ‘चक्र’ की ‘चला’ हो जाना किस ध्वनि प्रवृत्ति का उदाहरण है ?
a. विषमीकरण
b. समीकरण
c. विपर्यय
d. आगम

Q.3 हिन्दी किस भाषा-परिवार की भाषा है?
a. भारोपीय
b. द्रविड़
c. आस्ट्रिक
d. चीनी-तिब्बती

Q.4 हिन्दी की विशिष्ट बोली ‘ब्रजभाषा’ किस रूप में सबसे अधिक प्रसिद्ध है?
a. राजभाषा
b. तकनीकी भाषा
c. राष्ट्रभाषा
d. काव्यभाषा

Q.5 नीचे एक शब्द की वर्तनी के चार रूप दिए जा रहे हैं उनमें से सही शब्द वर्तनी का चयन कीजिए-
a. दौरत्म्य
b. दुरात्म्य
c. दुरात्मय
d. दुरातम्य

Q.6 इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है? को तुम हैं घनश्याम हम, तो बरसो कित जाए।
a. उपमा
b. वक्रोक्ति
c. अनुप्रास
d. भ्रान्तिमान

SPHO Class 12 Sample Questions

Q.1 निम्नलिखित ध्वनियों में से नवीन विकसित ध्वनियाँ कौन हैं?
a. ख, ग
b. उ, ऊ
c. ऐ, औ
d. श, स

Q.2 ‘क’, ‘ग्’ ‘जू’ ‘फ’ ध्वनियां किस भाषा की हैं ?
a. संस्कृत की
b. अरबी-फारसी की
c. अंग्रेजी की
d. दक्षिणी भारत के भाषाओं की

Q.3 चातक ‘सुवाति’ की बूँद का प्यासा होता है।
a. सवाति.
b. सुवाति.
c. स्वाति.
d. स्वाती.

Q.4 सेनापति एक स्कस्त्र सैनिकों के साथ युद्ध क्षेत्र मे पहुंचा।
a. सहस्त्र
b. स्हस्र
c. सहस्र
d. सहास्त्र

Q.5 निम्नलिखित में से ‘कर्मधारय’ समास किस शब्द में है?
a. चक्रपाणि
b. चतुर्युगम्
c. नीलोत्पलम्
d. माता-पिता

Q.6-निम्न में से कौन रीतिबद्ध काल के नहीं है?
a. मतिराम
b. केशवदास
c. घनानन्द
d. चिन्तामणि

Shine Olympiad Website
(Visited 29 times, 1 visits today)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

CBSE Class 10th Previous Year Sample Question Papers 2015-2021

CBSE

Board Central Board of Secondary Education [CBSE] Class 10th / X Download Sample Question Paper Year 2015, 2016, 2017, 2018,

PUE Karnataka II PUC Retail Model Question Paper 2024

PUE

University Karnataka Department of Pre University Education Course & Year II PUC Subject Retail Download Model Question Paper Year 2023-24

MPBSE Class 12th Physics Model Question Paper 2023

Board Madhya Pradesh Board of Secondary Education [MPBSE] Class Class 12th / HSC Download Model Question Paper  Year 2022-23 Subject