SJHO Shine Junior Hindi Olympiad Exam

SJHO, छात्रों को आसानी से हिंदी भाषा को समझने और आत्मविश्वास के साथ इसका प्रयोग करने के लिए तैयार करता है। SJHO का उद्देश्य हिंदी भाषा और इसके प्रयोग को बढ़ावा देना है। आज वर्तमान पीढ़ी में हिंदी भाषा के लिए रुझान कम नजर आ रहा है। इंटरनेट पर हिंदी सामग्री इतनी तेजी से बढ़ रही है कि ‘गूगल’ भी अब हिंदी में अपनी सेवाओं को प्रदान करने व इन सेवाओं को हिंदी में अनुकूलित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

Download All Shine Olympiad Question Papers Here

SJHO Shine Junior Hindi Olympiad Exam Sample Question Paper

SJHO Class 1 Sample Questions

Q.1 भाषा का कार्य है-
a. बोलना और लिखना सिखाना है।
b. अपने विचार समझाना व दूसरों के विचार समझना है।
c. शुद्ध लिखना, पढ़ना व बोलना सिखाना।
d. शुद्ध वक्ता बनाना।

Q.2 नीचे दिए वर्णों में से व्यंजन वर्ण को चुनिए-
a. ‘इ’
b. ‘ऋ’
c. ‘म’
d. ‘उ’

Q.3 नीचे दिए गए कौन-से वाक्य में शब्दों का सही क्रम है?
a. हाथ धोने चाहिए खाने से पहले।
b. खाने से धोने पहले हाथ चाहिए।
c. पहले खाने से हाथ धोने चाहिए।
d. खाने से पहले हाथ धोने चाहिए।

Q.4 नीचे दिए शब्दों में बहुवचन शब्द चुनिए-
a. कलम
b. पुस्तकें
c. माता
d. कमीज़

Q.5 ‘रघु विद्यालय का होशियार छात्र है।’ वाक्य में विशेषण शब्द है-
a. रघु
b. बच्चा
c. होशियार
d. है

Q.6 वह कहाँ जा रहा है?’ वाक्य में ‘वह’ शब्द क्या है?
a. संज्ञा
b. विशेषण
c. सर्वनाम
d. क्रिया

SJHO Class 2 Sample Questions

Q.1 भाषा की सबसे छोटी इकाई को ____________ कहते हैं।
a. शब्द
b. वर्ण
c. व्यंजन
d. वाक्य

Q.2 ‘यह हिंदी की पुस्तक है।’, वाक्य में सर्वनाम शब्द है-
a. हिंदी
b. पुस्तक
c. की
d. यह

Q.3 निम्न में से कौन-सा विलोम शब्दों का मिलान अशुद्ध है-
a. गरम-ठंडा
b. जन्म-मृत्यु
c. अस्त-उदय
d. मित्र-दोस्त

Q.4 किस स्वर वर्ण की कोई मात्रा नहीं होता है-
a. औ
b. ऊ
c. ऐ
d. अ

Q.5 ’पंजाबी’ भाषा की लिपि कौन-सी है?
a. देवनागरी
b. रोमन
c. गुरुमुखी
d. फारसी

Q.6 लिंग के आधार पर सही शब्दों के मिलान को पहचानिए-
a. दादा-नाना
b. बकरी-भेड़
c. चाचा-मामा
d. लड़का-लड़की

SJHO Class 3 Sample Questions

Q.1 इनमें संयुक्त व्यंजन कौन है?
a. य
b. र
c. व
d. ज्ञ

Q.2 स्पर्श व्यंजन की कुल संख्या है:
a. 26
b. 25
c. 24
d. 20

Q.3 ऐ वर्ण से पहले आने वाला वर्ण है-
a. ओ
b. औ
c. ए
d. अं

Q.4 इनमें कौन विसर्ग है?
a. अं
b. अ:
c. ण
d. ड

Q.5 निम्न में कौन पुल्लिंग है?
a. सीता
b. बकरी
c. हाथी
d. गाय

Q.6 निम्न मे कौन शुद्ध है?
a. संसारिक
b. सांसारिक
c. संशारिक
d. संशोरिक

SJHO Class 4 Sample Questions

Q.1 हिन्दी वर्णमाला में कितनी ध्वनियाँ हैं?
a. 50
b. 51
c. 52
d. 54

Q.2 निम्न में कौन अयोगवाह है?
a. ङ, ढ
b. क्ष, त्र
c. अं, अ:
d. ल, ण

Q.3 निम्न में से देशज शब्द कौन है?
a. स्टेशन
b. चाय
c. डॉक्टर
d. लोटा

Q.4 नीचे दिए गए शब्दों में से शुद्ध शब्द का चयन कीजिए
a. दशनीय
b. दर्शनीय
c. दृश्यनीय
d. दर्शनिय

Q.5 पेड़ पर चिड़िया बैठी है। वाक्यांश का प्रश्नवाचक होगा-
a. पेड़ पर क्या चिड़िया बैठी है?
b. क्या चिड़िया पेड़ पर बैठी है?
c. पेड़ पर चिड़िया बैठी क्या है?
d. क्या चिड़िया पर पेड़ बैठी है?

Q.6 निम्नलिखित शब्दों में से कौन ‘कुत्ता’ का पर्यायवाची शब्द है?
a. कोप
b. वनप्रिय
c. श्वान
d. आभा

SJHO Class 5 Sample Questions

Q.1 इनमें से कौन विसर्ग चिन्ह है?
a. .
b. ;
c. :
d. |

Q.2 निम्नांकित में से कौन सा शब्द ‘विदेशज’ है?
a. औरत
b.आग
c. खेत
d. पगड़ी

Q.3 अनुस्वार वाला शब्द कौन है?
a. फंक
b.डंक
c. रंक
d. उपरोक्त सभी

Q.4 निम्नलिखित वाक्यों में किसमें काल का प्रयोग किया गया है?
a.राम का जन्म अयोध्या में हुआ था।
b. श्याम अच्छा खिलाड़ी होगा।
c. गाय घास खा रही है।
d. कल मौसम खराब रहेगा।

Q.5 में, पर, किस कारक की पहचान हैं?
a. कर्ता
b. कर्म
c. करण
d.अधिकरण

Q.6 निम्नांकित में से ‘प्रत्यय’ मुक्त शब्द का चयन कीजिए।
a. इकहरा
b. आजन्म
c. परामर्श
d. खुशबू

Shine Olympiad Website
(Visited 5 times, 1 visits today)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *